फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां-बेटी के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
-मां-बेटी के साथ मारपीट कर किया घायल, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

-पीड़ित महिला ने तीन के खिलाफ कराई प्राथमिकी दर्ज
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में मां-बेटी के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित महिला ने पिता-पुत्रों समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में पूजा भाटी परिवार के साथ रहती है। वह एक अगस्त को अपने घर पर थी तभी उनकी जेठ अपने दोनों बेटों के साथ उनके घर पर पहुंचे और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में अमरजीत भाटी, आशीष भाटी, निखिल भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें