ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप के लीग मैच में मॉश आर्मी ने ईडीवी स्काईवॉकर को 12 रन से हराया। तीन विकेट हासिल करने वाले प्रशिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मॉश आर्मी ने नौ विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईडीवी स्काईवॉकर की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी।