फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुबह बारिश, दोपहर में धूप और आंधी ने बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह बारिश, दोपहर में धूप और आंधी ने बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सोमवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सुबह हल्की बारिश और बूंदाबांदी से दिन की शुरुआत हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह करीब आठ बजे हल्की फुहारें पड़ीं, जबकि दस बजे के आसपास फिर बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई। करीब दो बजे शहर के कई इलाकों में आंधी-तूफान का असर देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ धूल उड़ने से लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें