नोएडा। जिला अस्पताल में सोमवार को साढ़े तीन हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत की परेशानी के साथ आएं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की संख्या को देखते हुए पहले से ही अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 8 बजे ही ओपीडी में मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। पंजीकरण काउंटर से डॉक्टर को दिखाने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग गया। मरीजों को धक्का-मुक्की न हो इसके लिए अतिरिक्त गार्ड की ड्यूटी लगाई थी। सीएमएस डॉ अजय राणा ने बताया कि नए 2845 और पुराने 751 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ब्यूरो