फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अमरपुष्प एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एनईसी कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित ‘एम्प्लॉई एंगेजमेंट इवेंट’ में 80 से अधिक बच्चों ने कविता पाठ किया। बच्चों और कर्मचारियों ने खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं इस मौके पर आयोजित करियर काउंसिलिंग सत्र में कर्मचारियों ने विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। इस मौके पर संस्था की डायरेक्टर गीतांजलि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।