जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात करने के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में 600 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इनमें डेढ़ कंपनी पीएसी, 20 निरीक्षक और 300 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं।