फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुखार ओपीडी में छह दिन में 400 से ज्यादा मरीज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों के लिए शुरू की गई ओपीडी में रोजाना औसतन 72 लोग पहुंच रहे हैं। छह दिनों में 400 से ज्यादा मरीजों ने उपचार कराया है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे मरीजों की जांच और उपचार स्वाइन फ्लू की आशंका को ध्यान में रखकर कर रहा है। इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज डॉ. असद ने बताया कि बुखार ओपीडी में सोमवार को सबसे अधिक 100 से ज्यादा मरीज पहुंचे थे। इनमें बुखार के साथ खांसी, जुकाम और अन्य मौसमी संक्रमण के लक्षण वाले मरीज शामिल हैं। स्वाइन फ्लू की जांच किट मिलने के बाद दो संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के 260 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें