फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देवोत्थान एकादशी पर शहर में होंगी 400 से अधिक शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर शहर में होंगी 400 से अधिक शादियां
विज्ञापन

चार माह बाद शुरू होंगे सहालग, बैंड-बाजा-बरात की सुनाई देंगी धुन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। देवोत्थान एकादशी के साथ बृहस्पतिवार से शादी विवाह और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। चार माह बाद बैंड-बाजा-बरात की शहर में धूम रहेगी। देवोत्थान एकादशी पर ही जिले में 400 से अधिक शादियां होंगीं। श्रद्धालु पूजा, वंदना कर क्षीरसागर में चार माह से आराम कर रहे भगवान विष्णु का जागरण करेंगे। मंदिरों व घरों में तुलसी व शालिग्राम का विवाह होगा।
चातुर्मास में वैवाहिक और शुभ कार्य थम जाते हैं। देवोत्थान एकादशी से शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। फिलाहल लोग समारोहों के लिए बैंड बाजे, बैंक्वेट हाॅल, धर्मशाला और टेंट आदि बुक करने में लगे हैं। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में 59 व सेक्टरों में कुल 49 बारात घर हैं। इनमें से अधिकांश की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा मैरिज गार्डन, होटल व अन्य निजी स्थानों पर भी विवाह समारोहाें का आयोजन होगा। आचार्य माधव ने बताया कि देवोत्थान एकादशी विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त तिथि होती है।
विज्ञापन


अभ्यास में जुटे बैंडबाजे वाले:
सेक्टर-5 स्थित हरौला स्थित बैंड के मालिक सावन ने बताया कि देवोत्थान एकादशी की अब तक 10 बुकिंग आ चुकी हैं। बैंड संचालक रमेश ने बताया कि बैंड सजाकर तैयार किए जा रहे हैं। दल धुन और गीतों के अभ्यास में जुटे हैं।

यह हैं शुभ तिथियां
प्रकाश जोशी के अनुसार नवंबर में 23, 24, 27, 28, 29, दिसंबर में 4, 6, 7, 8, 14, 15 विवाह की शुभ तिथियां हैं। इसके पश्चात 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में पहुंच जाएंगे और वैवाहिक कार्य थम जाएंगे। 14 जनवरी की मध्य रात्रि को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 16 से विवाह कार्य पुन: प्रारंभ होंगे। जनवरी में 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30 व 31 विवाह की शुभ मुहूर्त तिथियां रहेंगी।
विज्ञापन


मंदिरों में होगा तुलसी व भगवान सालिगराम का विवाह
शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में देवोत्थान एकादशी पर तुलसी शालिग्राम विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-2 स्थित लाल, मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर आदि जगह इसकी तैयारियां चल रही हैं। भगवान शालिग्राम की बरात धूमधाम से निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें