फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले की 22 से अधिक बड़ी कंपनियां करेगी ट्रेड फेयर में शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 22 से अधिक बड़ी कंपनियां करेगी ट्रेड फेयर में शिरकत
विज्ञापन


- हर कंपनी ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के हिसाब से प्राधिकरण से मांगी है जगह

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा से जुड़ी करीब 22 बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने को तैयार हैं। यह कंपनियां ट्रेड शो में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी। ट्रेड शो के लिए नोएडा प्राधिकरण को एक हजार वर्ग मीटर जगह दी गई है। इसी जगह में प्राधिकरण को आवेदन दे चुकी कंपनियों को स्टॉल लगाने के लिए जगह देनी है। हर कंपनी ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के हिसाब से जगह मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि उदाहरण के तौर पर भूटानी बिल्डर ने 105, अदानी ने 48 वर्ग मीटर की जगह मांगी है। मेदांता और फेलिक्स अस्पताल ने भी 40 से 50 वर्ग मीटर की जगह ट्रेड शो में मांगी है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि एक्सपो मार्ट में कुछ स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं, जबकि कुछ कंपनियों ने अपने हिसाब से उनको डिजाइन कराने की इच्छा जाहिर की है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक करीब 22 कंपनियों के ट्रेड शो में शामिल होने के लिए सहमति आ चुकी है। अब किसी अन्य कंपनी को जगह देने के लिए नहीं बची है। जो कंपनियां शामिल होंगी, उनकी सूची जल्द फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें