फोटो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित तीन दिवसीय भारत शिक्षा एक्सपो के तीसरे संस्करण का रविवार को समापन हो गया। एक्सपो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस से जुड़े स्टॉल विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने छात्रों को आधुनिक तकनीकों, मशीन लर्निंग और भविष्य के करियर विकल्पों की जानकारी दी। करीब 100 से अधिक स्कूलों के 20 हजार से ज्यादा छात्रों ने एक्सपो में भाग लिया। रोबो रेस और रोबोटिक्स स्टॉल पर विद्यार्थियों की भारी भीड़ रही। छात्रों ने ट्रैक पर रोबोट दौड़ाकर तकनीक का अनुभव लिया और नई डिजिटल तकनीकों को करीब से समझा। ब्यूरो