नोएडा (संवाद)। सेक्टर-110 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इंटरनल मेडिसिन और यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉइड, किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, यूरिन संक्रमण सहित कई बीमारियों की जांच और सलाह उपलब्ध कराई गई।