ग्रेटर नोएडा। एसोटेक स्प्रिंग फिल्ड सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सोसाइटी के 100 से अधिक लोगों की जांच डॉक्टरों ने की। इस मौके पर ब्लड प्रेशर, शुगर, दांत के साथ कई अन्य जांच की गई। ग्रेनो वेस्ट के सर्वोदय अस्पताल के डॉ. पवन और डॉ. दीपाली ने लोगों को स्वास्थ्य रहने के टिप्स दिए। उन्होंने मरीजों से कहा कि वह तनाव न लें। कई बीमारियों की वजह तनाव ही रहती है। इस मौके पर हरवीर सिंह आर्य, कृष्ण कुमार सिंह, सचिन आर्य, राजवीर सिंह, मुकेश कुमार, अजय अरोड़ा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो