ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में रविवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन सामुदायिक केंद्र में किया गया। सेक्टर में चहारदीवारी कराए जाने के संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के समक्ष रिमाइंडर मांग पत्र दिए जाने की बात कही गई। कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए थे। उन्हें अब लगाया जाएगा। सेक्टर बीटा वन गेट नंबर एक बनवाया जाएगा और उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विश्व भारती स्कूल के पास शौचालय अपूर्ण है उसे पूर्ण कराया जाएगा। इस मौके पर शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी आदि उपस्थित रहे।