ग्रेटर नोएडा। लीजेंड ग्राउंड पर मानसून कप लीजेंड-1 के लीग मैच में मोंक्स ने योद्धा-11 को 29 रनों से हराया। उसने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में योद्धा-11 की टीम 115 रनों पर ही ढेर हो गई। शशांक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो