फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंदरों का आतंक... बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दूभर

Sun, 22 Nov 2026 07:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
राकेश, तिरथली
विज्ञापन
लोगों पर कर रहे हमला, बच्चों को विद्यालय भेजने में डर रहे अभिभावक
विज्ञापन

आशीष शर्मा/दीपक सिंघल

यमुना सिटी/रबूपुरा। जेवर के रबूपुरा, भुन्नातगा, म्याना, तिरथली, थोरा, फलैदा गांवों में बंदरों का आतंक लगातार ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांवों की गलियों से लेकर विद्यालयों और बाजारों तक बंदरों के हमलों से लोग परेशान हैं। बंदर कहीं लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग रहे हैं तो कहीं अचानक हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने में डर लगता है। बंदरों के झुंड गलियों, घरों की छतों और बाजारों में घूमते रहते हैं। घरों की छतों और आंगन में रखे सामान की सुरक्षा करना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

बंदरों के डर से बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने में भी डर लगता है। -राकेश, तिरथली

घर के आंगन और छत पर सामान रखना मुश्किल हो गया है। -गौरव भाटी, फलैदा

कई बार बंदर लोगों के हाथ से खाने-पीने का सामान छीन ले जाते हैं। -कुलदीप शर्मा, रबूपुरा

बंदरों के कारण गांव की गलियों में निकलने में भी डर लगता है। - हरदत्त भारद्वाज, थोरा

राकेश, तिरथली

राकेश, तिरथली

राकेश, तिरथली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें