ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की मोनिका ने नई दिल्ली में आयोजित समर ओपन दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हालिस किया है। नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 से 4 जून तक आयोजित हो रही प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ी मुकाबला कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन दादरी क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी मोनिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वह कोच सोनू भाटी और मुन्नी नागर के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। सोनू ने बताया कि मोनिका ने प्रतियोगिता में शुरुआत से ही आत्मविश्वास के साथ दौड़ लगाई और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।