फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन ठगी में गंवाई रकम वापस मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। साइबर ठगों के झांसे में आकर 3.94 लाख रुपये गंवाने वाली महिला के लिए दिवाली से पहले राहत भरी खबर आई। सेक्टर-39 थाना पुलिस की साइबर टीम ने प्रयास कर ठगी की पूरी रकम वापस करा दी। खाते में पैसे लौटने के बाद महिला ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया। पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई 2026 को महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन एप पर ऑर्डर वापस कराने में मदद करने के नाम पर उससे संपर्क किया था। आरोपी ने बातचीत के दौरान उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद महिला के बैंक खाते से 3,94,999 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच सेक्टर-39 थाने की साइबर टीम को सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें