ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई मार्केट में गुरुवार शाम सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग से एक मोमोज विक्रेता झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सोसायटी निवासी सत्य प्रकाश यादव ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे सोसायटी मार्केट में मोमोज की दुकान लगाने वाला 18 वर्षीय युवक सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सिलेंडर के पास खड़ा दीपक बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सोसायटी निवासी की मदद से तुरंत अपनी कार से उसे न्यूमेड अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोसायटी परिसर में अवैध रूप से लगाई गई दुकानों में एलपीजी सिलेंडर का खुलेआम व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाता है। इससे आए दिन हादसे की संभावना रहती है। ब्यूरो