रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार गांव म्याना निवासी महिला ने शिकायत की है कि 21 जनवरी की सुबह पड़ोस में रहने वाले अमित त्यागी ने गोबर उठाने की बात कहकर अपने घर पर बुलाया था। आरोप है कि जब वह गोबर उठा रही थी। तभी अमित ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला के शोर मचाए जाने पर उसका पति, जेठ व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया की महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।