ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रोटरी क्लब ग्रेनो के वर्ष 2026-27 कार्यालय के लिए मोहित बंसल ने अध्यक्ष, मनु जिंदल ने सचिव और सुमित माहेश्वरी ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।समारोह में 14 नए सदस्यों को भी रोटरी क्लब की सदस्यता दिलाई गई। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलोक गुप्ता और प्रियतोष गुप्ता ने नए सदस्यों को रोटरी पिन लगाई। इस मौके पर एजी शैलेश कुमार, मनोज अग्रवाल और अतुल जैन सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि नए कार्यकाल में शिक्षा, रक्तदान, हेलमेट वितरण, कंप्यूटर लैब, जरूरतमंदों को भोजन, गौशाला और स्कूल बैग व ड्रेस वितरण जैसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।