फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएम मोदी उत्तर मध्य रेलवे को देंगे दो बड़े तोहफे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी उत्तर मध्य रेलवे को देंगे दो बड़े तोहफे
विज्ञापन

- चिपियाना बुजुर्ग से दादरी और मथुरा से पलवल के बीच चौथी रेल लाइन होगी राष्ट्र को समर्पित
-25 जनवरी को बुलंदशहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/प्रयागराज। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को दो तोहफे देने जा रहे हैं। वह प्रयागराज-नई दिल्ली रेलखंड के चिपियाना बुजुर्ग से दादरी और झांसी-दिल्ली रेलखंड के मथुरा से पलवल के बीच ईस्टर्न कॉरिडोर के 181 किमी लाइन बिछी चौथी लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगेे। कॉरिडोर का यह हिस्सा बुलंदशहर के न्यू खुर्जा से हरियाणा के न्यू रेवाड़ी स्टेशन के बीच है। इनमें ग्रेटर नोएडा के न्यू बोड़ाकी और न्यू दादरी स्टेशन भी शामिल हैं।


देश के दो सबसे व्यस्त रेलमार्ग दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग का 50 प्रतिशत हिस्सा एनसीआर से ही गुजरता है। दोनों ही रेल खंड पर यात्री ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी वजह से क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में एनसीआर की ओर से मथुरा से पलवल के बीच 80 किमी लाइन की चौथी लाइन बिछाई गई है। चिपियाना बुजुुर्ग से दादरी के बीच 12 किमी लंबी चौथी लाइन बिछाई गई है ताकि दिल्ली रूट की ट्रेनों का संचालन और बेहतर हो सके। ग्रेनो के
विज्ञापन

न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के बीच कॉरिडोर के कुल छह स्टेशन हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा के न्यू बोड़ाकी व न्यू दादरी स्टेशन भी है। जो जंक्शन बनाए जाएंगे। इनके अलावा न्यू फरीदाबाद, न्यू पृथला, न्यू तावडू और धारूहेड़ा स्टेशन भी शामिल हैं। खुर्जा से बोड़ाकी के बीच दूरी 46 किमी और दादरी से रेवाड़ी स्टेशन की दूरी 135 किमी की हैं। कॉरिडोर पर डबल डेकर ट्रेन चलती है। जो 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी।
जबकि डीएफसीसी ने ईस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण लुधियाना से कोलकाता के बीच शुरू किया था, लेकिन बाद में लुधियाना से बिहार के औरंगाबाद के स्वर्णनगर तक निर्माण किया गया। बाकी हिस्से का निर्माण भारतीय रेलवे करेगा। ईस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है। ईस्टर्न काॅरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन भी शुरू हो चुका है। न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी तक करीब 181 किमी का हिस्सा पिछले साल बनकर तैयार हुआ था, लेकिन इसका शुभारंभ नहीं हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, मथुरा-पलवल के बीच चौथी लाइन का निर्माण 669 करोड़ की लागत से पूरा हुआ है, जबकि चिपियाना बुजुर्ग-दादरी के बीच चौथी लाइन का कार्य 162 करोड़ रुपये में पूरा हुआ। इन लाइनों पर रेल संचालन एनसीआर प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है। बता दें कि अलीगढ़ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय तक अभी रेलमार्ग का दोहरीकरण है। पूरे रेलमार्ग पर तीसरी लाइन बिछाए जाने का कार्य अलग-अलग रेलखंडों में किया जा रहा है। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय व डीएफसीसी के परियोजना प्रबंधक रणविजय सिंह ने बताया कि बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में ये दोनों ही प्रोजेक्ट ईस्टर्न कॉरिडोर के न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के हिस्से का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें