ग्रेटर नोएडा। जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का काम पूरा हो गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम व वीवीपैट के स्ट्रांग रूम परिवार में मॉक पोल होगा। कुल ईवीएम की दो प्रतिशत मशीनों पर मतदान का मॉक पोल होगा। इस संबंध में प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों को सूचना दी हैं। उनके अधिकृत पदाधिकारी भी मॉक पोल का हिस्सा होंगे। मॉक पोल करीब एक हजार मतों के मतदान की हो सकती है। जिले में दो सितंबर से जारी जांच में करीब 300 मशीनों में खराबी मिली है। इसकी सूचना आयोग को भेज दी गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट की एफएलसी का काम पूरा हो गया है। मॉक पोल में दो प्रतिशत मशीनों पर मतदान कराया जाएगा। इसकी सूचना सभी राजनीतिक पार्टियों को दी गई है। ब्यूरो
बदलाव: