फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाढ़ से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पीएसी और एसडीआरएफ की ओर से राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयारियों, उपकरणों की कार्यशीलता तथा आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। सेनानायक रामनयन सिंह का कहना है कि मॉक एक्सरसाइज में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पीएसी की विभिन्न वाहिनियों तथा एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया था। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशिक्षित जवानों ने नाव संचालन, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने, लाइफ जैकेट एवं अन्य जीवनरक्षक उपकरणों के उपयोग, रस्सियों के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन और प्राथमिक उपचार जैसी गतिविधियों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें