ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग व चोरी करने के मामले में फरार चल रही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुनिता निवासी ऐच्छर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक गिरोह की सदस्य है। गिरोह का सरगना विशान उर्फ मोनू है। जबकि तनिष्क, रोबिन व पुनिता गिरोह के सदस्य हैं। विशाल और तनिष्क को पुलिस 8 सितंबर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके पास से लूट के दो मोबाइल, चोरी की एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं। फरार आरोपी रोबिन की तलाश की जा रही है। ब्यूरो