नोएडा। हरौला गांव में एक घर की छत पर लगे मोबाइल टावर से चोरों ने कीमती उपकरण चुरा लिया। मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। फरीदाबाद ग्रीन फील्ड काॅलोनी के रहने वाले विजय कुमार डेलटाप इंफ्राटेक कंपनी कार्यालय में टेक्निीशियन हैं। उनका कंपनी प्रबंधन मोबाइल टावरों की देखरेख करता है। उनका एक मोबाइल टावर नोएडा सेक्टर-5 के हरौला गांव में भी लगा है। बदमाशों ने रविवार को टावर पर धावा बोला। बदमाश टावर से कीमती उपकरण आरआरयू, तार आदि सामान चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो