फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो मोबाइल टावर से उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज टू क्षेत्र में दो मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इलहाबांस गांव में भारती एयरटेल का मोबाइल टावर है। कुछ दिन पहले टावर से जुड़े इलाके में नेटवर्क डाउन होने की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो टावर से उपकरण गायब मिले। वहीं सेक्टर 81 स्थित भूड़ा गांव में रिलायंस जियो कंपनी के मोबाइल टावर से भी बदमाशों ने आरआरयू उपकरण व बैटरी चोरी कर ली। कोतवाली फेज टू के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें