ग्रेटर नोएडा। लखनावली स्थित डीएम आवास के समीर कंपनीकर्मी से मोबाइल छीनने के आरोपी बुलंदशहर फुरकान (22) को कोर्ट में पेश किया। जहां से रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। लखनावली गांव निवासी निखिल का बाइक सवार बदमाश फुरकान ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल छीन लिया था। बदमाश कुछ देर बाद जब दोबारा उस रास्ते पर लौटा तो पीड़ित ने उसे ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया था। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। इस दौरान आरोपी का एक साथी फरार हो गया था। आरोपी के पास से 15 लूट के मोबाइल बरामद हुए थे। आरोपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।आरोपी पिछले एक माह में कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो