फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रास्ता पूछने के बहाने मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में बदमाश एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। तुस्याना निवासी कपिल गौतम के अनुसार 23 फरवरी की दोपहर वह मिलेनियम स्कूल तुस्याना के पास सड़क पर पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चार युवक बाइक पर सवार होकर उनके पास रुके और रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान अचानक एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें