युवक से मोबाइल छीना, प्राथमिकी दर्ज
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित स्टेलर जिमखाना के बाहर युवक से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, तुगलपुर निवासी देवेन्द्र सिंह ने शिकायत में बताया कि 22 जून की रात स्टेलर जिमखाना के गेट नंबर-1 के बाहर से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास तलाश की लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो