फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राहगीर और कार सवार से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर में मोबाइल लूट की दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने एक राहगीर और कार सवार को निशाना बनाया। सेक्टर-71 निवासी यश प्रधान ने बताया कि 13 सितंबर की रात वह सर्विस रोड पर टहल रहे थे। तभी पीछे से आए दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। दूसरी घटना में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी पार्थ परवाल ने बताया कि 26 जुलाई की रात सेक्टर-70 में पैन ओएसिस सोसाइटी के पास चार-पांच लोगों ने उनकी कार घेर ली। शीशा नीचे करने पर आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें