शराब की दुकान से मोबाइल चोरी
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान से युवक का फोन चोरी हो गया। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दिल्ली निवासी राघव घिल्डियाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून की रात वह रोजा याकूबपुर स्थित गोलचक्कर के पास आरव ढाबा के निकट संचालित सुरेंद्र कुमार की वाइन एवं बीयर की दुकान पर शराब खरीदने गए थे। दुकानदार ने ऑनलाइन भुगतान प्रणाली बंद होने की बात कहकर नकद भुगतान करने को कहा। नकदी निकालते समय उन्होंने अपना आईफोन-15 दुकान के काउंटर पर रख दिया। भुगतान करने के बाद वह अनजाने में मोबाइल वहीं छोड़कर चले गए। करीब 15 से 20 मिनट बाद उन्हें मोबाइल की याद आई तो उन्होंने अपने नंबर पर कॉल किया लेकिन तब तक फोन स्विच ऑफ हो चुका था। वह तत्काल दुकान पर लौटे और दुकानदार से पूछताछ की लेकिन उसने मोबाइल के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। दुकानदार ने अभद्र व्यवहार किया और दुकान के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने से भी साफ मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो