नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-6 में एक मीडियाकर्मी का मोबाइल फोन छीन लिया। वह पंजाब से नोएडा आए थे। अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र में काम करने वाले हरजिंदर सिंह ने बताया कि 1 अगस्त को वह लुधियाना से नोएडा स्थित कार्यालय आए थे। अगले दिन वह दोपहर 12 बजे होटल की तलाश में सेक्टर-6 में संदीप पेपर मिल के पास खड़े थे तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने मोबाइल हाथ से छीन लिया। पीड़ित ने ई-रिक्शा से बाइक का कुछ दूरी तक पीछा भी किया लेकिन बदमाश भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो