दूधली क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभिन्न नेटवर्क प्रदाता कंपनियों को शिकायत भी की है। पूर्व प्रधान उमेद वोरा ने बताया कि बीएसएनएल और जियो के नेटवर्क दूधली में कम आ रहे है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। कई बार बीच में ही बात कट रही है। पूर्व प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि नेटवर्क के अभाव में इंटरनेट सेवा बाधित हो रही है।