फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास से एक युवक का मोबाइल लूट लिया। घटना के वक्त युवक ऑफिस से काम कर घर लौट रहा था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के करीब दो महीने बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-44 में रहने वाले प्रवीण कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 30 मई को ऑफिस का काम खत्म करने बाद घर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीन लिया। जब तक प्रवीण कुछ समझ पाते बदमाश भाग निकले। पुलिस में सुनवाई न होने पर उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। अब जाकर दो महीने बाद फेज वन थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें