नोएडा। सेक्टर-52 में रहने वाली युवती को 5जी सेवा देने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैक कर लिया। युवती ने समय रहते अपने बैंक खाते और सिम बंद कराकर साइबर ठगी से खुद को बचा लिया। इस मामले में युवती की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिवाक्षी अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 24 जून को प्रथम कुमार नाम से किसी ने उन्हें फोन किया और 5जी सीरीज सक्रिय कराने के नाम पर एयरटेल ऐप में 32 अंकों का कोड दर्ज कराया। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उसका नियंत्रण आरोपी के पास चला गया। आरोप है कि जालसाज ने फोन का इस्तेमाल कर कई लोगों को कॉल किए और बैंक खातों तक पहुंचने का प्रयास भी किया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।