फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल डीजल डिलीवरी वाहन सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने सोमवार को आकेड़ा स्थित ऊषा फिलिंग स्टेशन से मोबाइल डीजल डिलीवरी वाहन का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नूंह जिले में पहली मोबाइल डीजल डिलीवरी वाहन सेवा शुरू की गई है। यह वाहन गांव-गांव में लोगों की मांग पूरी करने के लिए डीजल की सप्लाई देने का कार्य करेगा। इससे लोगों को पेट्रोल पंप पर नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे सोशल डिस्टेंस की पालना तो होगी, साथ ही लोगों को उनके गांव में ही डीजल उपलब्ध हो सकेगा। फिलिंग स्टेशन के संचालक राजेंद्र तोमर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए कि मोबाइल डीजल डिलीवरी वाहन बनाई गई है जिसमें डीजल पंप की तरह ही डीजल ले सकेंगे तथा इस वैन के माध्यम से छह हजार लीटर तक की सुविधा एक समय में दी जा सकेगी। सरकार के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाएगी और लोगों को उनके गांव में ही डीजल की आपूर्ति इस वैन के माध्यम से की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें