फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Sachin: सीमा हैदर को लेकर फिल्म बनाने वाले निर्देशक को फिर मिली चेतावनी, अब मनसे नेता ने कही ये बात

Sun, 13 Aug 2023 02:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

फिल्म मेकर अमित जानी को लगातार धमकी और चेतावनियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले सपा नेता ने अमित जानी को चेतावनी दी थी लेकिन अब मनसे नेता ने उन्हें चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अमय खोपकर और अमित जानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पबजी गेम से प्यार में पड़कर चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सीमा और सचिन की लव स्टोरी को लेकर अमित जानी ने सीमा 'कराची टू नोएडा' टाइटल से फिल्म बनाने की घोषणा कर चुके हैं। अमित जानी सीमा को फिल्म ऑफर कर चुके हैं। जिसके बाद से अमित जानी को लगातार धमकी और चेतावनियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले सपा नेता ने अमित जानी को चेतावनी दी थी लेकिन अब मनसे नेता ने उन्हें चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मनसे नेता अमय खोपकर ने ट्वीट कर कहा, 'हम अपने इस रुख पर कायम हैं कि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय फिल्म उद्योग में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला हैं जो इस समय भारत में हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि वह आईएसआई एजेंट थीं। हमारी इंडस्ट्री के कुछ नवोदित कलाकार उसी सीमा हैदर को पब्लिसिटी के लिए अभिनेत्री बना रहे हैं। देशद्रोही निर्माताओं को शर्म क्यों नहीं आती? मनसे यह सार्वजनिक चेतावनी दे रही है कि ऐसे तमाशे तुरंत बंद करें, अन्यथा मनसे की धड़क कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अगर नहीं सुनेंगे तो राडा तो होगा ही..!!'

मनसे की धमकी के जवाब मे बोले अमित जानी
अमित जानी ने मनसे की चेतावनी के जवाब में कहा कि वे फिल्म या सीमा हैदर से नहीं बल्कि इस बात से चिढ़ रहे हैं कि फिल्म के कलाकार यूपी/बिहार के हैं। प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार सब यूपी के हैं और यह फिल्म शूट भी यूपी में होगी। अमित जानी ने कहा मनसे के कारण ही हमने मराठी सांसद को घण्टे भर बंधक बनाकर रखा था, इन्हीं बदतमीजी के चलते यूपी से लखनऊ तक शिवसेना दफ्तर तोड़े गये थे। अमित जानी ने कहा मनसे को इस बात कि चिड़ है कि ये फिल्म यूपी के लड़के ने झटक ली और मुंबई मे बैठे बड़े लोगों के हाथ से अवसर निकल गया। अमित ने कहा बेशक यूपी के लोगों के भय और सांसद बृजभूषण की चेतावनी से डरकर राज ठाकरे मुंबई से यूपी नहीं आये, लेकिन हम अपनी फिल्म का काम मुंबई में ही बैठ के करेंगे। हम ऐसी धमकियों से कभी नहीं डरते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें