फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों की लंबित मांगों पर सीएम से मिले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने के निर्णय को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों विधायकों ने नामकरण के निर्णय पर आभार जताया। साथ ही गौतमबुद्धनगर के किसानों की लंबित मांगों और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों की अतिरिक्त मुआवजा, आबादी भूखंड और अन्य लंबित मांगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास परियोजनाओं के लिए किसानों ने अपनी जमीन दी है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और उनके न्यायोचित अधिकारों से जुड़े मामलों का नियमानुसार समाधान किया जाएगा। मुलाकात के बाद धीरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के साथ किसानों के अधिकारों का संरक्षण भी जरूरी है। किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पक्ष रखा गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें