योजनाओं को स्वीकृति मिलने का विधायक ने किया स्वागत
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के किसानों के मुआवजे में बढ़ोत्तरी और विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति मिलने पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने खुशी जताई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक से पूर्व उनकी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसके बाद उनके प्रयासों का असर हुआ है और बोर्ड बैठक में किसानों को राहत देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं को भी मंजूरी दे दी गई है। इसमें किसानों का मुआवजा प्रति बीघा 2 लाख से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं जेवर क्षेत्र में अंतर्राज्यीय बस अड्डा, मेडिकल अब, जेवर मंडी जैसी बड़ी परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि अभी किसानों को 4,300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिल रहा था, जिसे 6 प्रतिशत बढ़ाकर 4,558 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों को 4,037 रुपये प्रति वर्गमीटर के साथ 7 प्रतिशत आबादी भूखंड का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। ब्यूरो