यमुना सिटी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भूमि दरों में भारी वृद्धि के बावजूद मुआवजे, सर्किल रेट एवं पुनर्वास लाभों में समुचित वृद्धि न होने का मुद्दा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उठाया है। इस संबंध में उन्होंने प्राधिकरणों एवं प्रशासन को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि चार वर्षों में आवासीय भूखंडों की दरों में 53 प्रतिशत तथा औद्योगिक भूखंडों की दरों में 63 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। ऐसे में किसानों को पुराने दरों पर मुआवजा देना सामाजिक एवं आर्थिक न्याय की मूल भावना के विपरीत है। विधायक ने इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन एवं प्राधिकरणों से शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया है। ब्यूरो