नोएडा सेक्टर 22 पहुंचे विधयक पंकज सिंह।
फोटो-
सेक्टर 100 में बनेगा बारात घर, हरियाली होगी बेहतर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विधायक पंकज सिंह ने रविवार को कई सेक्टरों में जन संवाद किया। सेक्टर-100 ,सेक्टर-45 आम्रपाली सफायर-2 सोसाइटी, सेक्टर-22, सेक्टर-35 गरिमा विहार अपार्टमेंट, सेक्टर-119 की आम्रपाली प्लेटिनम और एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में आरडब्ल्यूए और निवासियों के साथ जन संवाद किया। अब आज अधिकारी इन सभी जगह पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करेंगे। सेक्टर-100 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद अवाना ने बताया कि निवासियों की मांग पर विधायक ने कहा कि सेक्टर में जल्द ही सामुदायिक केंद्र और बाजार बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा। एल्डिको आमंत्रण के एओए अध्यक्ष संदीप मित्तल ने बताया कि लोगों ने बिजली और पानी की समस्या की उठाई। वहीं सेक्टर-35 के गरिमा विहार अपार्टमेंट निवासियों ने खुले नाले को ढकने मांग उठाई। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए आज अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचेंगे।