फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने मंडी में सुनीं किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
अनाजमंडी में धान की फसल के बारे में जानकारी लेते विधायक आफताब अहमद। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
विधायक ने मंडी में सुनीं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

नूंह। नूंह विधायक आफताब अहमद ने सोमवार को अनाज मंडी का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि उनकी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है। इसके बाद विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को लूटा जा रहा है। सरकार के गलत नियम व अनावश्यक शर्तों के कारण झिरका में 24, नगीना में 16, नूंह में 18, पुन्हाना में 26, तावडू में 49 फीसदी किसान ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सके हैं। धान का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है, कपास की एमएसपी 5500 रुपये है लेकिन खरीद 4800 रुपये में हो रही है। इसी तरह बाजरे की एमएसपी 2150 रुपये है जबकि 1200 रुपये में खरीद हो रही है। नए कृषि कानूनों से हालात और बदतर हो जाएंगे। किसान मजदूर के हकों के लिए राहुल गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे नेता लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी किसान इंटरनेट की कमी के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाता तो कभी उसे अन्य कारणों से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें