ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के 44 गांवों के किसानों की चार फीसदी अतिरिक्त आबादी भूखंड की मांग पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने समाधान का आश्वासन दिया। शनिवार को प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने उनके समक्ष समस्या रखी। विधायक ने कहा कि वह दादरी विधायक तेजपाल नागर, सांसद महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के साथ मुख्यमंत्री के सामने मांग रखेंगे। सिरसा गांव में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट विलेज विकसित कराने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश चेयरमैन, लाला प्रधान, छत्तर सिंह, जयचंद, बलजीत, धर्मपाल, जोगिंदर प्रधान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।