फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लप्पू सा प्राधिकरण-झींगुर से अधिकारी': मोटो जीपी बाइक रेस के विरोध में मिथिलेश भाटी, सामने आया विवादित वीडियो

Fri, 08 Sep 2023 05:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

लप्पू सा सचिन कहकर सोशल मीडिया पर रातों रात सुर्खियों में आईं मिथिलेश भाटी किसानों के समर्थन में आ गई हैं। ग्रेटर नोएडा में किसान मोटो जीपी बाइक रेस का विरोध कर रहे हैं। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 सितंबर से 24 सितंबर के बीच इंडियन मोटोजीपी बाइक रेस होगी।
विज्ञापन
किसान पंचायत में पहुंचीं मिथिलेश भाटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर और सचिन मीणा के किस्से अभी भी सुर्खियों में हैं। इसी बीच सचिन को लप्पू और झींगुर कहने वाली मिथिलेश भाटी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ताजा मामला नोएडा विकास प्राधिकरण से जुड़े एक वीडियो का ह जुड़ा है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबित, इंटरनेशनल बुद्ध सर्किट स्पोर्ट्स सिटी में होने वाली मोटो जीपी बाइक रेस का किसान विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों की पंचायत चल रही है। इसी पंचायत में मिथिलेश भाटी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आप सभी को मेरा नमस्कार, ये जो रेस हो रही है। इसे हमें रोकना है। ये जो प्राधिकरण बैठा है हमारे सीने पर। इसे सुधारना है।

आगे कहा कि है क्या प्राधिकरण, समझ क्या रहा है अपने आपको। इसको जरा सी भी शर्म नहीं आती है। जो मन में आता है, वो करता है। सुन लो प्राधिकरण वालों... तुम में कुछ भी नहीं है। लप्पू सा ये प्राधिकरण है, झींगुर से इसके अधिकारी हैं। तिनका जैसा काम करते हैं। किसान तक जाते जाते हवा में उड़ जाता है। सुधर जाओ भईया।
विज्ञापन


बता दें कि बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 सितंबर से 24 सितंबर के बीच इंडियन मोटोजीपी बाइक रेस होगी। इसको रोकने के लिए किसान ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरने पर बैठ हैं। इसी पंचायत में शामिल होने मिथिलेश भाटी यहां पहुंची थीं। जहां उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें