फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मिताली और रुमाना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञान मेले में विद्यार्थियों को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : ?????
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी संचार परिषद के प्लीज हेल्प फाउंडेशन (दिल्ली) की ओर से विज्ञान मेले के दूसरे दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सनराइज स्कूल की मिताली व रुमाना ने प्रथम स्थान, दयानंद स्कूल के पवन व कुलदीप ने दूसरा स्थान, मेवात पब्लिक स्कूल के पायल पंत व रोमेश खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कई स्कूल के बच्चों ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मेले में भाग लेने वाले अनेक बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेले के दूसरे दिन डॉ फारूकी ने छात्र-छात्राओं को आग खाना, जबान से त्रिशूल उठाना, चावल से भरा लोटा चाकू से उठाना, वस्तुओं को मीठा करना तथा नाड़ी व दिल की धड़कन रोकने की जानकारी दी। मेरठ से आई अंजली ढाका ने खाद्य पदार्थ हल्दी, धनिया, मिर्च, काली मिर्च व दूध में मिलावट की जांच करने की जानकारी से अवगत कराया। विज्ञान मेले में अलीशा ने घरेलू समान से बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थो में मिलावट की जांच करने की विधि बताई। अलीगढ़ से आए हस्सान फारुखी ने बाजार में बिक रहे मिलावटी साबुनों से बचने के लिए घर पर ही आधा घंटे में 10 से 15 नहाने के साबुन तैयार करने की विधि से बच्चों को अवगत कराया। दो दिवसीय विज्ञान मेले के समापन अवसर पर प्लीज हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ एम एस फैजानी, सनराइज स्कूल के प्रबंधक नीरज राजपूत, निदेशक मजीद खान, वरिष्ठ शिक्षक कासिम आजाद के अलावा कई स्कूलों के अध्यापक व बच्चों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें