फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र की करण विहार कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि वार्ड संख्या-10 स्थित करण विहार कॉलोनी निवासी सूबे राम का 17 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार 26 जुलाई की शाम घर से बिना बताए कहीं चला गया। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों से मोबाइल फोन के माध्यम से भी संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद किशोर के पिता ने कोतवाली दादरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच करते हुए किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें