दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में पूजा करने मंदिर गई किशोरी के लापता होने के तीन माह बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पुलिस कई दिनों तक मामले को टरकाती रही थी। पुलिस मामले की जांच में लगी है। महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी छोटी बहन 28 जुलाई को पूजा करने के लिए बादलपुर गांव से मंदिर गई थी। वह लौटकर वापस घर पर नहीं आई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। किशोरी की दिमागी हालत ठीक नहीं है।