रोहड़ू। चिड़गांव से लापता दो चचेरे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने सोलन के कुमारहट्टी में ढूंढ लिया है। पुलिस उसने पूछताछ कर रही है। तेलगा गांव निवासी माशू ने पुलिस थाना चिड़गांव में दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता का 14 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय भतीजा 9 अक्तूबर की सुबह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंधा गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। ढूंढने पर कोई पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। सूचना के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि दोनों नाबालिग सोलन पुलिस ने कुमारहट्टी के पास पकड़े हैं। उन्होंने पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।