नॉलेज पार्क पुलिस ने बताया कि एक साल पहले ग्रेनो के एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही युवती के सहपाठी ने यूके में दाखिला दिलाने के नाम पर उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए थे। इसके लिए दोस्त ने अपने फ्लैट पर बुलाया था। आरोप है कि दोस्त ने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया।
इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाई। उस समय बदनामी के डर से पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। शादी के बाद युवक ने जब पीड़िता को बुलाया तो उसने आने से मना कर दिया।
आरोप है कि आरोपी ने अश्लील फोटो पीड़ित महिला के पति को भेज दिए। शिकायत के बाद नॉलेज पार्क कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।