नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-63 में एक मीडियाकर्मी का मोबाइल छीन लिया। एक मीडिया संस्थान में काम करने वाले सुनील उपाध्याय ने पुलिस से शिकायत की है कि दो दिन पहले वह अपने कार्यालय से घर जा रहे थे। तभी ऑफिस के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते कि बदमाश भाग गए। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो